Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

‘CA का गढ़’ बना पुरान गांव: ललित मोहन जोशी ने रचा इतिहास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जनपद के छोटे से गांव जाख-पुरान निवासी ललित मोहन जोशी ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। खास बात यह है कि ललित अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्होंने यह कठिन परीक्षा पास की है। उनके सबसे चचेरे भाई सीए सरोज आनंद जोशी हल्द्वानी में प्रैक्टिस कर रहे हैं, जबकि सगे भाई हिमांशु जोशी दिल्ली में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  25 वे दिन भी जारी रहा धरना, दो सूत्रीय मांग पूरी करने की गुहार

ललित के पिता जगदीश चंद्र जोशी सेना से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए दिल्ली में नौकरी भी की। उनकी माता गृहिणी हैं, जबकि चाचा नंद किशोर जोशी गांव के स्कूल में शिक्षक हैं। ललित की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर, जाख से हुई। बचपन से मेधावी ललित ने परिश्रम और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  जल स्रोतों के संरक्षण की जरूरत: अध्ययन दल

देश में अब तक मात्र चार लाख के करीब सीए पंजीकृत हुए हैं और सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ से यह संख्या बेहद सीमित है। ऐसे में एक ही गांव और एक ही परिवार से तीन सीए होना अभूतपूर्व है। इस सफलता ने ‘पुरान’ को ‘CA का गढ़’ बना दिया है। ललित को क्षेत्रभर से शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement