जल -जंगल -जमीन
उत्तरी गोला रेंज क्षेत्र में गुलदार की सक्रियतावन विभाग अलर्ट प्रातःकालीन गश्त के साथ तल्ली दीनी में चारा वितरण
धानाचूली। नैनीताल जिले के नथुवाखान रेंज अंतर्गत गुलदार की सक्रियता की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मोतियापाथर अनुभाग के मेरगांव क्षेत्र में वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रातःकालीन गश्त की गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने, अकेले जंगल न जाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई।
गश्त अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला विजय भट्ट ने किया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी अजायबघर आनन्द लाल, पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, वन दरोगा कृपाल सिंह राणा सहित अनेक वन कर्मी शामिल रहे। गश्त दल में वन आरक्षी सुनील कुमार, अभय कुमार, सुखदेव सिंह राणा, गोधन सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह, हिमांशु बर्गली, बसन्त बल्लभ पांडेय, मनोज कैड़ा, पंकज रैक्वाल, प्रकाश चन्द्र जोशी, देव शास्त्री, सुभाष कुमार, सुरेन्द्र मेर आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से धारी विकासखंड के तल्ली दीनी गांव में ग्रामीणों को पशु चारा वितरित कराया गया, जिससे ग्रामीणों की वनों पर निर्भरता कम हो सके और संभावित संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
चारा वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र के साथ वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला विजय भट्ट, मनोज कैड़ा, पंकज रैक्वाल, प्रमोद कुमार सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
