Connect with us

नैनीताल

रामनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़। 15 मुकदमों में नामजद शातिर बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नैनीताल। जिले के रामनगर में देर रात पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 15 मुकदमों में नामजद स्थानीय बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के लुटाबड़ गांव निवासी चंदन सागर पर गैंगस्टर एक्ट सहित 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक संगठित आपराधिक गैंग भी चलाता है। हाल ही में ऊंट पड़ाव क्षेत्र में पथराव और फायरिंग कर अराजकता फैलाने के मामले में भी चंदन सागर और उसके गैंग के सदस्यों के नाम सामने आए थे।
रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाथीडगर वन चौकी के समीप छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख चंदन सागर ने पुलिस टीम और उनके वाहनों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग झोंक दी।
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और जंगल के इलाके में फिर से सघन घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली चंदन के पैर में जा लगी, जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और मामले की आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement