Connect with us

नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने भीमताल के मलुवाताल में लगाया जनता दरबार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अधिकारियों को जन समस्याओं का तत्काल निराकरण के दिये निर्देश

धानाचूली । भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र मलुवाताल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुन अधिकारियों को यथाशीध्र जनता की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को भीमताल विधानसभा के बूढ़ाधुरा, देवकाधूरा, जगलियागाँव के ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा की समस्याओं से विधायक कैड़ा को अवगत कराया।
विधायक कैड़ा ने जनता दरवार में उपस्थित विभाग के अधिकारियो क़ो अपने स्तर की ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए। वही विधायक ने जनता दरवार में जनता को सम्बोधित करते हुऐ कहा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को अधिकारियों गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करे। ताकि सरकार की योजनाओ का पात्र लोग लाभ उठा सके।
साथ ही विधायक कैड़ा ने लोनिवि विभाग के अधिकारीयो क़ो मालुवाताल के लिए मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर साथ ही क्षेत्र के लम्बित मोटर मार्ग जंगलियागाँव -बूढ़ाधुरा सहित अन्य खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण व मार्ग निर्माण की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन क़ो भेजने को कहा। जिससे आगे की कार्यवाही हो सके।
इस दौरान एसडीएम राहुल साह , बीडीओ केएम जोशी जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतया,प्रधान लक्ष्मण गंगोला, प्रताप गंगोला, देव सिंह नयाल ललित बेलवाल, विशन पोखरिया, राम पाल गगोला,उमेश पलड़िया, गोपाल कृष्ण भट्ट, कृषि, शिक्षा, लोनिवि ,बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement