Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

महिला अधिकारों को लेकर आंतरिक सुरक्षा कमेटी बनाएं: साह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हिमाद्री हंस हैंडलूम उद्योग डीनापानी का किया निरीक्षण
अल्मोड़ा।
राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हिमाद्री हंस हैंडलूम उद्योग डीनापानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विशाखा गाइडलाइन के अनुसार आंतरिक कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हिमाद्री हंस हैंडलूम उद्योग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी लेने पर पता चला कि वहां महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंतरिक कमेटी का गठन नहीं किया गया है।  जिस पर उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजशेखर को विशाखा गाइडलाइन के अनुसार जल्द कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी हर तीन महीने में बैठक करे। समिति में एक आपकी संस्था से हटकर कोई महिला अधिकारों में काम करने वाले व्यक्ति को शामिल करे। समय समय पर समस्याएं सुने और उनका समाधान भी करें।
इसके बाद उपाध्यक्ष ने  वहां काम कर रही थी 180 महिलाओं से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने  कार्यस्थल पर जाकर महिला को कताई-बुनाई करते हुए देखा और उनको प्रोत्साहित किया।
राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति ने मौके पर सरकार के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए और सशक्त करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाए। कोई भी जानकारी चाहिए या समस्या आए तो उसके लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें  उम्मीद है कि आने वाला समय में  महिलाए ही राज्य को आर्थिक रूप से उन्नत व सशक्त करेंगी।

Select Language

Advertisement