Connect with us

राजनीति

केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ कर रही अन्यायः- इरशाद अली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने उठाई एमएसपी कानून लागू करने की मांग

हरिद्वार- भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने शीघ्र किसानों के एमएसपी कानून को लागू करने की मांग की है। बुधवार को जमालपुर जियापोता रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार किसानों के साथ तानाशाहपूर्ण रवैया अपना रही है। जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तबसे हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। सरकार किसानों, व्यापारियों, मजदूरों समेत हर वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। सरकार की ओर से अभी तक एमएसपी कानून नहीं बनाया गया है। जिससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। कहा कि बढ़ती महंगाई ने देशवासियों की कमर तोड़ कर रख दी है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के कोई साधन नहीं है। इरशाद अली ने कहा कि यदि 2024 में फिर से सत्ता में भाजपा सरकार आई तो देश में महंगाई चरम पर पहुंच जाएगी। यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप और प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में टमाटर समेत सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों और छोटे व्यापारियों की जगह बिचौलिए फायदा उठा रहे हैं। इससे आम जन परेशान है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

Select Language

Advertisement