Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बॉबी पवार बागेश्वर से गिरफ्तार, उप चुनाव से पहले मचा सियासी बवाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार
बागेश्वर। बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पवार को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया, जब वे बगनाथ मंदिर दर्शन को जा रहे थे। पवार के साथ 4 अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए हैं।
विधानसभा उपचुनाव के चलते बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार बागेश्वर पहुंचे और जब वह बागनाथ मंदिर में दर्शन को जा रहे थे, तो उसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनका मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया।
उल्लेखनीय है कि बॉबी पंवार काफी समय से बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियुक्तियों के घपले को उजागर किया था और इसके बाद राजनीति में भूचाल ला दिया था। श्री पवार इसी मुद्दे को लेकर बागेश्वर चुनाव के चलते यहां पहुंचे थे। बॉबी पवार समेत अन्य लोगों को पुलिस ने नुमाईशखेत के पास से गिरफ्तार किया। यहां बॉबी पंवार, कार्तिक उपाध्याय, भूपेंद्र कोरंगा, राम कंडवाल, नितिन दत्त को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 186, 171 G के तहत कारईवाई की गई। पुलिस अभी पांचों को कोर्ट में पेश किया। बॉबी की गिरफ्तारी के दो घंटे बाद पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया बॉबी पंवार के खिलाफ देहरादून में एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वो बेल पर हैं। बेल में कोर्ट के निर्देश हैं कि वह देहरादून में ही खास जगह में रहकर संगठन के काम कर सकते हैं। वो अन्य स्थानों पर नहीं जा सकते। पुलिस ने कहा कि बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव हैं और बॉबी पंवार की उसे प्रभावित करने की मंशा थी। प्रह्लाद कोंडे ने बताया पुलिस को व्हाटएप ग्रुप और इंटलीजेंस इनपुट मिला था कि ये लोग अशांति फैलाने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, एक महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

बागेश्वर में बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोग गिरफ्तार, हरीश रावत ने सरकार पर बोला हमला
हरीश रावत ने ट्वीट कर धामी सरकार पर हमला बोला है। हरीश रावत ने लिखा सरकार बॉबी पंवार से घबरा गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement