Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स 8 लाख की चरस के साथ तस्कर को पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी से पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर
हल्द्वानी
। उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर  एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल शाम को स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव में ही भांग की खेती कर पौधों से  निकालकर  उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम एवं स्थानीय एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को मदकोट रोड मुनस्यारी से  गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1. उत्तम सिंहपुत्र नारायण सिंह निवासी साईपोलो थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ उम्र 40 वर्ष।
बरामद माल का विवरण-
1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 24  किलो 933 ग्राम चरस बरामद कर 05 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच  अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें.  एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3.मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
4.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
5. आरक्षी जितेंद्र कुमार
स्थानीय पिथौरागढ़ टीम
1. उ0नि0 भुवन चंद्र मासीवाल
2. उ0 नि0 हेमचंद तिवारी
3. हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल
4. कांस्टेबल आनंद खनका
5. कांस्टेबल गोविंद सिंह
6. कांस्टेबल सोनू कार्की
7. कांस्टेबल प्रेम सिंह

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement