Connect with us

देहरादून

मसूरी में कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दबे, एक मजदूर की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सड़क पर सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम कर रहे थे मजदूर
मसूरी।
शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हा गया। घायल मजदूर को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं। 
जानकारी के अनुसार, सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से तब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Select Language

Advertisement