Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिरुल बीनने गई महिला की खाई में गिरकर मौत, गांव में छाया मातम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धौलछीना (भैंसियाछाना)। भैंसियाछाना विकासखंड के रीठागाड़ क्षेत्र में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में ग्रामसभा कनारीछीना की 58 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतका कौशल्या देवी, पत्नी कैलाश चंद्र पांडे, रोजमर्रा की तरह शाम करीब छह बजे कनारीछीना स्थित हनुमान मंदिर के पास पिरुल बीनने गई थीं। उनके साथ बहू भी थी।

बताया जा रहा है कि पिरुल बीनते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहू ने घटना की सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी, जिसके बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मेहनत और जोखिम उठाकर शव को गहरी खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता डी.सी.एस.रावत व महासाचीव सौरभ अधिकारी बने

ग्रामीणों ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कौशल्या देवी अपने पीछे पति, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इनका तो पूरा परिवार ही मांगता है भीख, देखें वीडियो..

गांव के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय किए जाएं ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों की सूझबूझ और सहयोग से ही शव को बाहर निकालना संभव हो पाया। कौशल्या देवी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है और गांव शोकाकुल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement