Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: गुनसर के पास भीषण हादसा: कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। शनिवार को भिकियासैंण-कड़ाकोट मार्ग पर गुनसर गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमखेत निवासी 72 वर्षीय दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह शनिवार को अपनी पुत्री लता को उसके ससुराल कड़ाकोट छोड़ने के बाद वापस आमखेत लौट रहे थे। उनके साथ 57 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह और 37 वर्षीय भगत सिंह पुत्र धन सिंह भी कार में सवार थे। गुनसर गांव के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खोने के कारण कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दीवान सिंह और महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

वहीं, भगत सिंह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भगत सिंह के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हैं। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट-यूजी में सफल अभ्यर्थी प्रथम चरण के लिए पंजीकरण शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की जांच जारी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Select Language

Advertisement