Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सरेआम गोलीकांड: कैटरिंग कारोबारियों पर जानलेवा हमला, एक रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपीनगर इलाके में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक कैटरिंग कारोबारी समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। बाइक सवार हमलावरों ने पहले हवाई फायर किया, फिर कारोबारी भाष्कर बोहरा पर पेट व घुटने में दो गोलियां दागीं। इसके बाद करीब 20-25 अन्य बदमाश पहुंचे और कारोबारी हरीश मेहरा, नीरज भगत व गणेश दरम्वाल पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें अधमरा कर डाला।

घटना सोमवार रात करीब आठ बजे टीपीनगर चौकी क्षेत्र में बिरला स्कूल के पास उस समय हुई, जब सभी कारोबारी अपनी कार (यूके 14 एस 9047) से मुखानी की ओर जा रहे थे। हमले के दौरान बदमाशों ने पहले हवाई फायर किया और फिर भाष्कर पर गोली चला दी। हमलावर इतने बेखौफ थे कि अन्य साथियों के पहुंचते ही उन्होंने गाड़ी पर तोड़फोड़ की और तीन अन्य कारोबारियों को बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: देहरादून कैंप ऑफिस से चौबटिया गार्डन का संचालन क्यों

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, परंतु तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। लोगों ने तत्काल घायल भाष्कर, हरीश और गणेश को लहूलुहान हालत में एसटीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भाष्कर को गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल हरीश व गणेश ने पुलिस को बताया कि हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़कर भागे थे। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे अन्य युवकों ने कहा कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश है, क्योंकि बदमाश इस योजना को पूरी तैयारी के साथ अंजाम देने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशा का कारोबार कर रहा था पूरा परिवार, पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे, साथ ही यह जांच की जा रही है कि हमले में किस तरह के असलहे का इस्तेमाल हुआ था—पिस्टल, कट्टा या अन्य कोई हथियार।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत है, और पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।

Select Language

Advertisement