Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ हादसा: चंडाक मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के चंडाक रोड पर बड़ा सड़क हादसा। अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, मोहित जोशी की मौत और विनय वल्दिया गंभीर घायल। सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल।

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंडाक मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वरदानी मंदिर के पास एक जीप अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद घटना में 28 वर्षीय मोहित जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय वल्दिया गंभीर रूप से घायल हैं।
ब्रेक फेल होना बना हादसे का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। दोपहर के समय जब दोनों युवक जीप पार्क करने की कोशिश कर रहे थे, तभी ढलान पर वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल विनय को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सर्च अभियान के दौरान मची अफरातफरी
हादसे के तुरंत बाद अफवाह फैल गई कि जीप में चार युवक सवार थे। इस सूचना से प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। SDRF की टीम ने करीब एक घंटे तक खाई में अन्य दो युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में घायल विनय ने स्पष्ट किया कि वाहन में केवल दो ही लोग थे, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।
सड़क चौड़ीकरण की मांग ने पकड़ा जोर
इस हादसे के बाद चंडाक सड़क की खस्ताहाली और इसके संकरा होने पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सड़क चौड़ी न होने के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बड़ा खुलासा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पूर्व मंत्री के नाम लाखों का बिजली बिल बकाया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement