Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

हाट थर्प (डीडीहाट) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता जनजागरूकता अभियान आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्राम पंचायत हाट थर्प द्वारा आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत घर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों एवं नालियों की साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा तथा विशेष देखभाल कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन स्थापित किए गए। साथ ही ग्रामीणों से घरों में ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: 'नशा नहीं, रोजगार दो' आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर हुंकार, जनगीतों से गूंजा बसभीड़ा

ग्राम प्रधान मनोज भंडारी ने कहा कि ग्राम पंचायत का लक्ष्य “स्वच्छ एवं कूड़ा-मुक्त हाट थर्प” का निर्माण करना है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे कचरे का वैज्ञानिक ढंग से पृथक्करण एवं निस्तारण करें तथा प्रत्येक सोमवार प्रातः 10:00 बजे आने वाले पंचायत के कूड़ा संग्रहण वाहन को ही अपना कचरा उपलब्ध कराएं।
उन्होंने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति कचरा नदी, नालों, गधेरों, प्राकृतिक जल स्रोतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर न डाले। ऐसा करना पर्यावरण, जल स्रोतों एवं जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी नागरिक अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखते हुए “स्वच्छ हाट थर्प – कूड़ा मुक्त हाट थर्प” अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  दीवारें अब दे रही हैं स्वच्छता का संदेश, हाट थर्प में रंगों से सजी पर्यावरण संरक्षण की नई कहानी


इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी श्री शुभम राज, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री रवि मोहन पोखरिया, धर्मेंद्र जोशी एवं ग्राम विकास अधिकारी श्री मनोज बनकोटी की उपस्थिति में अभियान संचालित किया गया।
अभियान में ग्राम प्रधान मनोज भंडारी, उप प्रधान देवराज सिंह, अध्यापक नवीन कफलिया, पूर्व सैनिक जितेंद्र कफलिया, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कफलिया, गणेश सनकनिया, बृजेश कफलिया, ग्राम सभा के पर्यावरण मित्र तथा ग्रामीण महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement