Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के निकट रात के अंधेरे में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। तेज रफ्तार कार के गहरी खाई में गिरने से गिरने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात एक कार का चालक चंद्र मोहन पुत्र होशियार सिंह निवासी बनखंडी ऋषिकेश, नरेंद्र नगर के समीप आनंदा होटल में सवारियों को छोड़कर ऋषिकेश वापस आ रहा था। नरेंद्र नगर बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में‌ जा गिरी।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र‌‌ सजवाण ने बताया कि सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने रेस्क्यू कर कार चालक को उपचार के लिए नरेंद्र नगर श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement