Connect with us

देहरादून

देहरादून : बीड़ी मांगने पर नहीं दी तो कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भंडारीबाग फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर ठेकेदार हत्याकांड में आरोपियों ने किया खुलासा
देहरादून। राजधानी में निर्माणाधीन भंडारीबाग फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर पुताई के ठेके लेने वाले की हत्या दो युवकों ने की थी। ठेकेदार के पास से गुजरते हुए दोनों ने बीड़ी मांगी। इससे मना करने पर ठेकेदार का गला रेत दिया गया। पुलिस ने मद्रानी कॉलोनी निवासी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह शंभू (39) हाल निवासी सिंघल मंडी मूल निवासी बकुला पडोना कुशीनगर यूपी का शव घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शंभू की हत्या गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। मृतक की पत्नी निर्माला की तरफ से पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, मुखबिरों से पता चला कि रेलवे ट्रैक पर रात के समय नशेड़ी घूमते हैं। आसपास के रास्तों से घटनास्थल की ओर निकले युवकों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार (30) निवासी रेस्टकैंप मद्रासी कॉलोनी और पंकज उर्फ पिंकी (26) हाल निवासी-रेस्टकैंप दून, मूल निवासी तारालाई दरभंगा बिहार को वर्कशॉप वाली गली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज से एल्युमिनियम की छूरी नुमा पत्ती भी मिली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement