Connect with us

राजनीति

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं, बल्कि सभी के हैं :हरीश रावत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भगवान राम को लेकर राजनीति कर रही
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भगवान राम को लेकर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। भगवान राम सिर्फ उन्हीं के नहीं, बल्कि सभी के हैं।
बुधवार को जौलीग्रांट स्थित दुर्गा चौक में चल रही राम कथा में कथा व्यास आदित्यानंद ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि राम की भक्ति करने से ही परम सुख मिलता है। भगवान राम बचपन से ही शांत स्वभाव के वीर पुरुष थे, उन्होंने हमेशा मर्यादाओं को सर्वोच्च स्थान दिया है। इसी कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाना जाता है। कथा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और कई कांग्रेसी उसके बाद जाएंगे। सिर्फ भाजपाई ही राम भक्त नहीं है। भाजपा दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्या सागर पब्लिक स्कूल (सीबीएसई), डीडीहाट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में, बनाया कीर्तिमान

Select Language

Advertisement