Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मनाया 15वें स्थापना दिवस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जनगीतों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। जनगीतों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सरकार पर प्रहार करते हुए सिस्टम को भी चेताया। भ्रष्टाचार के खिलाफ और सुविधाओं को मजबूत करने का आह्वान किया।
गुरुवार को कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि आज पार्टी पूरे प्रदेश में अपना 15वां स्थापना दिवस मना रही है। राज्य में उपपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य अवधारणा को साकार करने के लिए उसकी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली सत्ता को कड़ी चुनौती दी है। कहा कि उत्तराखंड के अंदर सरकारों की रहमत से जो माफियाराज जड़ जमा चुका है, उसके खिलाफ उपपा लगातार संघर्षरत है। कहा कि 23 सालों में जिन राजनैतिक दलों की भी सरकारें उत्तराखंड में रहीं, उन्होंने जनता को बारी-बारी लूटने का काम किया है। सरकारों ने यहां की जनता, नदी और जंगल को लूटा है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल को स्वच्छ बनाने को युवाओं की अनूठी पहल: यूथ नेटवर्क ने निकाली ग्रीन वॉक, कूड़ा इकट्ठा कर किया निस्तारण

Select Language

Advertisement