Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, शव ले जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लमगड़ा में एक दुखद घटना में, दिल्ली से शव लेकर लौट रही एक एंबुलेंस कपकोट के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी पत्नी गंगा उप्रेती, रिश्तेदार रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट और एंबुलेंस चालक सुनील कुमार शामिल थे, उनके शव को लेकर अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में घास लेने गई सरकारी स्कूल में तैनात भोजन माता को गुलदार ने बनाया निवाला


दोपहर करीब 12 बजे, लमगड़ा के पास बारिश के कारण सड़क धंसने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार और विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार भट्ट ने दम तोड़ दिया। चालक और रमा तिवारी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Select Language

Advertisement