Connect with us

देहरादून

देहरादून में पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौत – लाइसेंसी पिस्टल से हादसा, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मेहूंवाला माफी इलाके में रविवार रात एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सागर निवासी गांधी ग्राम, निकट गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा के रूप में हुई है। आरोप है कि पार्टी में मौजूद एक युवक ने लापरवाही से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से छेड़छाड़ की, जिसके चलते अचानक गोली चल गई और सागर को जा लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना मेहूंवाला माफी निवासी अमन पुत्र किशन लाल के घर पर हुई। रविवार रात अमन अपने घर की छत पर अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान अमन ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल टेबल पर रखी और मैगजीन निकाल दी थी। इसके बाद वह पिस्टल को हाथ में लेकर छेड़छाड़ करने लगा। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो सागर को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: CM धामी ने बांटे 2.76 करोड़ रुपये

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद युवक सागर को लेकर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी सीबीएस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अमन की पिस्टल लाइसेंसी थी, लेकिन उसने लापरवाही से उसका प्रयोग किया, जिससे यह दुखद घटना घटित हुई। पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में कार खाई में गिरी, 3 की मौत

पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि गोली दुर्घटनावश चली या जानबूझकर चलाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Select Language

Advertisement