Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। धौलछीना के राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक मेहरा पर अस्पताल की महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और अश्लील भाषा के प्रयोग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी कई वर्षों से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है और अक्सर अश्लील शब्दों के साथ गाली-गलौज करता है।

यह भी पढ़ें 👉  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बागेश्वर में नशा तस्कर गिरफ्तार किया, 5 किलो 305 ग्राम चरस बरामद

महिला का कहना है कि इस संबंध में उसने पहले भी जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी। उस समय आरोपी ने लिखित माफीनामा देकर गलती मान ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का उत्पीड़न लगातार जारी है, जिससे कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है।

थाना धौलछीना के प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉ. दीपक मेहरा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अश्लील भाषा के प्रयोग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा खुला पत्र, रेलवे की भूमि पर बसे लोगों के लिए सहयोग की मांग उठाई

Select Language

Advertisement