Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत में 1 करोड़ की स्मैक के साथ अग्निवीर ट्रेनी गिरफ्तार, नेपाल तस्करी का पर्दाफाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के चंपावत में एसओजी और पुलिस ने 1 करोड़ की स्मैक के साथ अग्निवीर ट्रेनी समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। नेपाल में होनी थी सप्लाई। पूरी खबर पढ़ें।

चंपावत। जिले से नशा तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 306 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवक सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित है और ट्रेनिंग छोड़कर तस्करी में लिप्त हो गया था।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में सीओ निहारिका सेमवाल और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी सुनील सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी सुनील सिंह ने खुलासा किया कि उसका चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ था। वह प्रशिक्षण के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद वह पैसे कमाने के लालच में अपने साथी के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी करने लगा।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक पीलीभीत से खरीदी थी। वे इसे भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली तस्कर को डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement