Connect with us

राजनीति

जिला पदाधिकारी परिचय बैठक का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- प्रेम टावर होटल में किसान मोर्चा जिला नैनीताल की जिला पदाधिकारी परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने बताया की जल्द ही सभी मंडलों की कार्यकारणी की घोषणा कर दी जाएगी व मंडल प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुरिया ने कहा की जैसे रुड़की में प्रदेष कार्यसमीति हुई उसी तर्ज पर अगले सप्ताह जिला कार्यसमिति भी की जाएगी जिसमें किसान मोर्चे के जिले के पधाधिकारी कार्यकरिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री , जिले में निवास करने वाले प्रदेष पधाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें सरकार द्धारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से मोर्चे के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसी संदर्भ में सभी जिला पधाधिकारीयो को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली द्वारा सभी नव नियुक्त जिला पधाधिकारियो और कार्यारिणी सदस्यों को माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।
बैठक में नरेंद्र खनायत, जीवन मेहरा, गोविंद मेहता, मदन सिंह रावत, सचिन गुप्ता, पलडिया , विजय लोहोनी, भैरव दत्त खोलिया, नवीन शर्मा, गणेश दत्त कांडपाल, सुमित सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोविंद मनराल और ईo दिनेश सिंह द्वारा किया गया।

Select Language

Advertisement